कोरबा

धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्था पर्याप्त, धान बेचने में नहीं हुई कोई परेशानी, टोकन भी मिला आसानी से : किसान देव कुमार

जिले में आज 71 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज। जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत आज दो समितियों में कुल 71 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हुई। धान बेचने आए किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। धान खरीदी केंद्र चैतमा में किसान देव कुमार डिक्सेना ने 62 क्विंटल 80 किलो धान बेचा। किसान श्री डिक्सेना ने बताया कि धान खरीदी के लिए समितियों में की गई व्यवस्थाएं पर्याप्त है। धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सराहनीय है। सरकार द्वारा टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन लेकर आसानी से धान बेचने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज में रहने वाले किसानों को टोकन लेने के लिए खरीदी केंद्र नहीं आना पड़ेगा। मोबाइल के माध्यम से ही टोकन मिल जाएगा। किसान श्री देव कुमार ने खरीदी केंद्र में सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं को बेहतर बताते हुए कहा कि राज्य शासन की व्यवस्था से किसान खुश है। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र पसान में गांव के ही किसान प्रकाशचंद्र जाखड़ ने 8 क्विंटल 80 किलो धान की बिक्री की। उन्होंने भी शासन की बेहतर व्यवस्था से धान खरीदी में सहूलियत होने की बात कही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button