NEWS

नगर निगम चुनाव 2025: पुरानी बस्ती वार्ड 6 से नूतन सिंह ठाकुर का दमदार दावा

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा।कोरबा नगर निगम चुनाव 2025 के मद्देनजर पुरानी बस्ती वार्ड क्र. 6 से अधिवक्ता नूतन सिंह ठाकुर ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। समाजसेवी, संघर्षशील युवा नेता और खेल प्रेमी के रूप में पहचान बना चुके नूतन सिंह ठाकुर कोरबा जिले के हर वर्ग से जुड़े रहे हैं।

नूतन सिंह ठाकुर का संक्षिप्त परिचय:

पद: अध्यक्ष – कोरबा पालक संघ, सचिव – जिला अधिवक्ता संघ, उपाध्यक्ष – जिला ओलंपिक संघ

शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी, समाजशास्त्र), एल.एल.बी.

निवास: राजपूत चौक, वार्ड क्र. 6, पुरानी बस्ती कोरबा

नूतन सिंह ठाकुर ने जिला अधिवक्ता संघ को प्रदेश में शीर्ष स्थान तक पहुंचाया है। कोरबा पालक संघ के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कोरोना काल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और हजारों गरीब छात्रों की फीस माफ करवाई। खेलों के प्रति उनका योगदान भी उल्लेखनीय है, वे कराते एवं बॉक्सिंग के प्रशिक्षक हैं और उनकी प्रेरणा से कई युवा सरकारी नौकरियों तक पहुंचे हैं।

पुरानी बस्ती कोरबा के विकास के लिए नूतन सिंह ठाकुर ने आमजन से राजनीति, धर्म और जाति से ऊपर उठकर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने वार्ड 6 के मतदाताओं से “कमल” निशान पर मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button