Korba

नदी किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश-जांच जारी।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत लीलागर नदी में एक व्यक्ति की लाश पायी गयी है। लाश देखे जाने के बाद उक्त क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है, इस सम्बन्ध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और जाँच में जुट गयी। रस्सी के सहारे उसकी लाश बाहर निकाली गयी। मृतक की शिनाख्त को लेकर प्रयास किया जा रहा हैं।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button