कोरबा

नवोदय विद्यालय कोरबा में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित।

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य जानकी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तथा पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक रामावतार साकरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button