कोरबा

निगम की एक्शन टीम ने कोरबा जोन में किया पैदल मार्च, दर्जनों अवैध कब्जो से मुक्त किए गए फुटपाथ पार्किंग व सड़क –

जप्ती व अर्थदण्ड की हुई कार्यवाही, शहर को स्वच्छ रखने व व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने लोगों को किया गया जागरूक

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी : स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढने और ऐसे कार्यों पर भारी-भरकम खर्च जब हो रहा है तो इसी हिसाब से बहुत कुछ सुधार भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ के बड़े और लाभकारी नगर निगम में शामिल कोरबा में इसी इरादे से जरूरी कामकाज कराए जा रहे हैं।

 

उन सभी निशानियों को हटाने पर सख्ती दिखाई जा रही है जो सुंदरता में बाधक हैं। आज कोरबा जोन में ऐसे कार्यों को हाथ में लिया गया। कमिश्नर सहित निगम के अधिकारी और कर्मी संसाधन के साथ अभियान का हिस्सा बने मुख्य सडक के आसपास की फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने का काम किया गया। संबंधित लोगों को पुनः चेतावनी दी गई की उन्होंने आगे उल्लंघन किया तो और ज्यादा सख्त कार्यवाही करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

आनन-फानन में इस इलाके में कारोबार करने वाले लोगों ने अपने सामानों को और ठेलो  को हटाया। कुछ मामलों में निगम ने अपने संसाधन से अनावश्यक किए गए उपायों को समाप्त किया। कहा गया कि इस तरह की कोशिश पर विराम नहीं लगी तो आगे बेहद कड़े कदम उठा जाएंगे और अर्थदंड भी लगाया जाएगा।

 

कोरबा कोतवाली के सामने लगने वाले बाज़ार को भी हटाया गया.कोरबा पुराने बस स्टैंड में  देवांगन होटल के सामने लगे काउंटर को भी हटवाया गया.सीतामढ़ी के पास कब्जा और एक गेट को भी तोडने कार्यवाही की गई। रवि साउंड के पास एक ठेला लगाने वाले के द्वारा  गंदगी की जा रही थी और इसके चलते आसपास का माहौल अस्वच्छ हो रहा था जिसपर चालानी कार्यवाही  भी की गयी ।

 

आयुक्त नगर निगम आशुतोष पांडेय ने कहा हैं की जहां जैसी जरूरत है, वहां वैसा काम नगर निगम करने वाला है। इसके अंतर्गत क्षेत्र का चिन्हांकन करने के साथ वहां हर दिन सुबह 7.00 बजे से नगर निगम की टीम अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इसमें छोटे-बड़े अधिकारी और कर्मी शामिल होंगे। नगर निगम का उद्देश्य शहर की बेहतरी के लिए काम करना है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button