कोरबा

न वाइब्रेटर, न इंजीनियर की निगरानी! मेडिकल कॉलेज में कैसे हो रहा नाली निर्माण?

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। स्व. बिसाहू दास महंत मेडिकल कॉलेज परिसर में इन दिनों नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण में कथित तौर पर नियमों और तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नाली निर्माण के दौरान कंक्रीट की ढलाई बिना वाइब्रेटर के की जा रही है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सरिया की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप उसकी मोटाई एवं मात्रा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर 10 और 12 एमएम की सरिया के निर्धारित उपयोग को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है।

जब इस संबंध में मौके पर मौजूद ठेकेदार के मिस्त्री से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि पिछले दो-तीन दिनों से वाइब्रेटर खराब पड़ा है। ऐसे में सवाल यह है कि जब निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला जरूरी उपकरण खराब है, तो उसकी मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ढलाई का काम आखिर क्यों जारी रखा गया?

बिना वाइब्रेटर ढलाई, क्या गुणवत्ता की मिलेगी गारंटी?

निर्माण कार्य में कंक्रीट को सही तरीके से बैठाने और उसमें मौजूद हवा के खाली स्थानों को कम करने के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में बिना वाइब्रेटर ढलाई किए जाने से निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मौके से इंजीनियर गायब, निगरानी व्यवस्था पर सवाल!

इस पूरे मामले में नगर निगम के जिम्मेदार इंजीनियरों और कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। जिस स्थान पर ढलाई का काम चल रहा था, वहां मौके पर कोई जिम्मेदार इंजीनियर या निगम कर्मचारी मौजूद नजर नहीं आया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है? क्या अधिकारियों को निर्माण स्थल की वास्तविक स्थिति की जानकारी है या फिर ठेकेदार को अपने हिसाब से काम करने की खुली छूट मिली हुई है?

अब निगम के जवाबदार अधिकारियों की बारी!

मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण परिसर में होने वाले निर्माण कार्य में यदि गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की अनदेखी होती है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। आखिरकार इस निर्माण पर खर्च होने वाली राशि जनता के पैसे से ही आती है।

अब देखना होगा कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराते हैं या फिर ठेकेदार की कथित लापरवाही पर चुप्पी साधे रहते हैं।

बड़ा सवाल – क्या निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच करेंगे, या फिर जनता के पैसों से होने वाला यह निर्माण भगवान भरोसे ही चलता रहेगा?

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button