कोरबा

पीडब्ल्यूडी स्कूल रामपुर में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ पीडब्ल्यूडी स्कूल रामपुर परिसर में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने सहभागिता की और यातायात नियमों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य माधुरी अग्रवाल, शुक्ला मैडम, श्रीमती गणेशी सोनकर एवं श्रीमती विभा शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और सुरक्षित सड़क व्यवहार के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान एएसआई मनोज राठौर ने छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क संकेतों की पहचान, ज़ेब्रा क्रॉसिंग का सही इस्तेमाल, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने जैसे विषयों पर सरल भाषा में समझाया। साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्कि समाज की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है।

एएसआई मनोज राठौर ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button