कोरबा

पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा(हरदीबाजार)/ट्रैक सिटी न्यूज। आज दिनांक 02/11/22 को पीड़िता चौकी हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत की कि गेवरा बस्ती कुसमुंडा का रहने वाला संदीप दीवान जुलाई 2022 से पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, पीड़िता की रिपोर्ट पर चौकी हरदीबाजार में आरोपी संदीप दीवान के विरूद्ध अपराध क्रमांक 577/22 धारा 376(2)(ढ) भादवि कायम कर *पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.)* को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तब आरोपी संदीप दीवान के संबंध में पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि गेवरा बस्ती में उपस्थित है तब मुखबीर द्वारा बताए स्थान से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, आरक्षक कमल नारायण साहू, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक संजय चंद्रा, आरक्षक मुकेश यादव, आरक्षक प्रफुल्ल साहू,आरक्षक गौकरण श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button