गरियाबंद

प्राकृतिक आपदा के चार प्रकरण में 16 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

गरियाबंद (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के चार प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेष्वर तहसील के ग्राम जोगीडीपा निवासी 31 वर्षीय टिकेष्वर नेताम का 15 जुलाई 2025 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन फलिता नेताम को 04 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार फिंगेष्वर निवासी 79 वर्षीय बरसन सतनामी का 22 नवम्बर 2024 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन रमौतिन सतनामी को 4 लाख रूपये तथा ग्राम जोगीडीपा निवासी 30 वर्षीय मीना बाई धु्रव की 13 मई 2025 को तालाब में गिरकर डूबने से मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम परिजन पुनित धु्रव को 4 लाख रूपये एवं चैतरा निवासी 16 वर्षीय टिकेष्वरी साहू की 31 अगस्त 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन गजानंद साहू को 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button