कोरबा

बकायादारों पर निगम की ताबड़तोड़ कार्यवाही, घर दुकान सील करने पर जमा कर रहे बकाया राशि

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
आज दर्री क्षेत्र के अनेक बकायादारों द्वारा जमा कराई गई बकाया राशि

कोरबा 02 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन में निगम के राजस्व अमले द्वारा बकायादारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, बकायादारों के मकान व दुकान आदि को सील किया जा रहा है तथा सील करने के बाद संबंधित बकायादारों द्वारा बकाया राशि निगम कोष में तत्काल जमा भी कराई जा रही है। इसी कड़ी में आज निगम के दर्री जोनांतर्गत 06 बकायादारों के मकान सील किए जाने के बाद इन बकायादारों द्वारा बकाया कर की राशि निगम केष में जमा कराई गई। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बकायादारों से पुनः कहा है कि वे करों की बकाया राशि शीघ्र निगम कोष में जमा कराएं तथा निगम द्वारा इस दिशा में की जा रही कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचे।
नगर पालिक निगम केरबा के सम्पत्तिकर, समेकित कर, जलकर, भवन दुकान किराया आदि सहित अन्य करों के माध्यम से राजस्व प्राप्त होता है, इस राजस्व का उपयोग निगम द्वारा आमनागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने, नगर का विकास करने व अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में किया जाता है किन्तु कतिपय करदाताओं द्वारा समय पर कर की राशि निगम को अदा नहीं की जाती है, जिसके परिणाम स्वरूप एक ओर जहॉं निगम को आर्थिक क्षति होती है व नागरिक   सुविधाएं एवं विकास कार्य प्रभावित होते हैं, वहीं दूसरी ओर बकायादारों पर बकाया राशि बढती जाती है तथा एक बड़ी राशि बकाया के रूप में निर्मित हो जाती है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम द्वारा इन करदाताओं, बकायादारों को डिमांड, नोटिस, वारंट आदि की तामिली किए जाने एवं बार-बार बकाया राशि जमा किए जाने के आग्रह के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई गई है, यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा बड़े बकायादारों की सूची का प्रकाशन भी मीडिया में कराया जाकर उन्हें हिदायत दी गई थी कि वे बकाया करों की राशि शीघ्र से शीघ्र निगम कोष में जमा कराएं। निगम द्वारा अब इन बकायादारों पर कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में आज दर्री जोन के अंतर्गत मकानों में ताला लगाने व सील करने की कार्यवाही निगम अमले ने की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यवाही के पश्चात  सरदार पटेलनगर निवासी  के.एल. गोस्वामी के द्वारा 50 हजार रूपये की बकाया कर राशि निगम कोष में जमा कराई गई है, वहीं पटेलनगर की ही निवासी बकायादार सुनीता अग्रवाल ने भी 50 हजार रूपये की बकाया राशि निगम कोष में जमा कराई है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी निवासी गौतम साहू ने 25 हजार रूपये तथा वार्ड क्र. 51 लाटा निवासी लीलावती ने 20 हजार रूपये बकाया राशि जमा कराई, वहीं, वार्ड क्र. 48 निवासी सूर्यभवन सिंह व वार्ड क्र. 51 केंदईखार निवासी एस.एस.ठाकुर के द्वारा भी बकाया राशि जमा कराने हेतु शाम 5.30 बजे तक का समय मांगा गया है कि उनके द्वारा बकाया राशि आज ही जमा करा दी जाएगी।
नियमितीकरण हेतु विशेष अभियान – आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अनियमित विकास के नियमितीकरण हेतु निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डो में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, निगम के अधिकारी कर्मचारी घर-घर जाकर नियमितीकरण हेतु सर्वे का कार्य कर रहे हैं, वहीं जिन लोगों का नियमितीकरण किया जाना हैं, उनसे आवेदन फार्म भी मौके पर भरवाएं जा रहे है। यहॉं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अनियमित रूप से किए गए विकास व निर्माण का नियमितीकरण किया जा रहा है तथा शासन की इस योजना से लोग लाभान्वित हो रहे है। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के द्वारा निगम के पंजीकृत वास्तुविदों, आर्किटेक्टों, इंजीनियर्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमितीकरण हेतु अधिकाधिक आवेदन जमा कराने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें ताकि शत प्रतिशत रूप से अनियमित विकास का नियमितीकरण किया जा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों के मिल सके।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button