कोरबा

बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन सदैव सजग रहता हैं- प्रिंसिपल जैन पब्लिक स्कूल

कोरबा,12 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी में संचालित जैन पब्लिक स्कूल के बस में भीषण आग लग गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को छोड़ने कटघोरा की तरफ जा रही थी पंचर होने के कारण बस छुरी के पास खड़ी थी तभी यह हादसा हो गया। स्कूल की प्रिंसिपल वी. स्मिता नायर ने बताया कि बस में आग लगने के पहले ही उसमें सवार दोनों बच्चे बस में धुआं उठता देख बस से नीचे उतर गए थे। जिसके बाद बस धू-धू कर जलने लगी।  प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल आने जाने वाले सभी बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन सदैव सजग रहता हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button