कोरबा

बांकीमोंगरा क्षेत्र ग्राम ढपढप में एसईसीएल कर्मी के मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा(बांकीमोंगरा)/ट्रैक सिटी न्यूज़। बांकीमोंगरा क्षेत्र में चोरी की वारदात कम नहीं हो रही है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं।

बांकीमोंगरा थानांतर्गत ग्राम ढपढप में दिनदहाड़े चोर एसईसीएल कर्मी के घर से चार लाख रूपये के जेवर सहित नगदी रुपये चुराकर ले गए। वारदात को सुबह साढ़े 10 बजे से 11 बजे के बीच अंजाम दिया गया।
मामले के मुताबिक ढपढप निवासी एसईसीएल कर्मी प्यासी बंजारे ने बताया कि अपने पत्नी के साथ खेत देखने गए थे और बच्चों स्कूल गए हुए थे, घर पर कोई नहीं था। पति-पत्नी खेत से घर लौटी तो पाया कि घर का मेन गेट खुला था। घर अंदर गए तो सारा सामान बिखरा था। अलमारी के लॉकर से सामान बाहर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि घर पर करीब चार लाख सोने के जेवर व 13 हजार पांच सौ रूपए नकदी की चोर चोरी करके ले गए हैं। उन्होंने बताया कि चोर घर पीछे बाड़ी से फरार हुए हैं। पीछे रास्ते से पैरों के निशान मिले हैं।
ढपढप निवासी एसईसीएल कर्मी प्यासी बंजारे ने घटना की सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दे दी गई, पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की पतासाजी करने में जुट गई हैं।

रिपोर्ट :-ईश्वर जांगडे 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button