कोरबा

भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ के नव मनोनित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार विमर्श

कोरबा, 13 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जय प्रकाश चंद्रवंशी के निर्देशानुसार भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र साहू की अध्यक्षता में रविवार 11 फरवरी को भाजपा कार्यालय कोरबा में आहूत की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंग, विशिष्ट अतिथि विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश शर्मा, दीपक दुबे, महामंत्री संतोष देवांगन, मंत्री संदीप सहगल, मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ कोरबा के नव मनोनित पदाधिकारियों सह संयोजक किरण भान शांडिल्य, सह आईटी सेल प्रभारी रवि शर्मा, सह मीडिया प्रभारी लछमन पटेल, सह सोशल मीडिया प्रभारी सुनील सोनवानी, सह कार्यालय प्रभारी रवि भगत का स्वागत जिला संयोजक राजेंद्र साहू ने किया। वहीं रामपुर विधानसभा सदस्य मोहित बारेठ, जय नारायण पटेल, सुरेंद्र साहू, उत्तम महंत, बिशन लाल कर्ष, कोरबा विधानसभा सदस्य बुधराम पटेल, श्रवण थवाईत, अखिलेश साहू, अशोक पाल, बसंत सिंग, कटघोरा विधानसभा सदस्य धन्नू दुबे, राघवेन्द्र बघेल, कुशवा राम कैवर्त, हरि राम साहू, रामकुमार निषाद एवं पाली विधानसभा सदस्य तीरथ राम डिक्सेना, दिलीप शिंदे, मनीष देवांगन, मनोज प्रजापति व योगेश जायसवाल को मनोनित किया गया है।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी की जीत के लिए भाजपा के किए गए विकास कार्यों एवं वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलता को आम जनता बताने सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक चंद्रदीप शर्मा एवं आभार प्रदर्शन सह संयोजक रोहित जायसवाल ने की। बैठक में जिला सह संयोजक चंद्रदीप शर्मा, रोहित जायसवाल, दीपक, जिला कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम पटेल कटघोरा, राजेश्वर दीवान, श्रवण केवट, धनश्री साहू, भूपेंद्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी रवि शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी तुलसी विश्वकर्मा, कार्यालय प्रभारी दिनेश साहू, पुनिराम साहू आदि उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button