NEWS

भाजपा रायपुर शहर जिला ने महारानी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

(ट्रैक सिटी)/ पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर को 300 वीं जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के प्रत्येक राज्य के सभी जिलों में आयोजित करने जा रही है अहिल्या बाई होलकर जयंती पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसमें कार्यशाला प्रमुख है विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा कार्यशाला के आयोजन के पश्चात अब जिलेवार कार्यशाला का आयोजन होना तय है इसी कड़ी में सोमवार राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया आयोजित कार्यशाला में विशेष रूप से विधायक गण , मंडल और आयोग अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा और शहर जिला के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वर्णिका शर्मा उपस्थित थी उन्होंने उपस्थित समुदाय को संबोधित किया उन्होंने कहा कि।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

*सनातन धर्म प्रतीकों की शक्तिशाली रक्षक थीं महारानी अहिल्या बाई होलकर :- वर्णिका शर्मा*

*राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन महारानी अहिल्या बाई होलकर के शासन अहम पहचान :- वर्णिका शर्मा*

छत्तीसगढ़ बाल संरचना आयोग की अध्यक्षा वर्णिका शर्मा ने कहा कि आज 300 वर्ष के बाद हमें पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में जानने का अवसर मिला है, यह पार्टी कार्यकर्ताओं के नाते हमारे लिए और सभी परिवारों के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने देवी श्री अहिल्याबाई को महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन सामाजिक सुधारों, सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करने और सांस्कतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा। श्रीमती शर्मा सोमवार को यहां एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के आयोजन के निमित्त आहूत कार्यशाला को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रही थीं।

श्रीमती शर्मा ने महारानी अहिल्याबाई के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में हो रहे जन कल्याण और महिला सशक्तीकरण के काम महारानी अहिल्याबाई के शासनकाल से पूरी तरह जुड़ाव रखते हैं। सांस्कृतिक उत्थान, धर्म स्थलों के निर्माण व संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती सिंग ने कहा कि 26 वर्षों तक शासन करते हुए अहिल्याबाई ने राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन को एक मील की पत्थर की तरह स्थापित किया। कृषि, पर्यावरण, प्रजा कल्याण और जीव जन्तुओं की चिंता करने वाली लोकमाता अहिल्यादेवी के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा। महिलाओं को उन्होंने सैन्य टुकड़ी में शामिल किया, ठीक उसी तरह आज भी महिलाएं भारतीय सेना में नेतृत्व कर रही है। हालिया ऑपरेशन सिंदूर में व्योमिका सिंह व सोफिया कुरैशी के रणनीतिक नेतृत्व कौशल का उल्लेख करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की तरह आज मोदी शासनकाल में भी महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास व कल्याण के साथ-साथ उनके आर्थिक समाजिक व राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी लोकमाता अहिल्याबाई की जीती जागती परछाई है उन्होंने कहा कि आज महारानी अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर उनके व्यक्तित्व और कर्तव्य को आत्मसाध करने की जरूरत है।

*कांग्रेस ने महारानी अहिल्या बाई होलकर सहित उन सभी के योगदान को दबाया जिन्होंने समाज सुधार और सनातन प्रतीकों की रक्षा की – शशांक शर्मा*

आयोग के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस शासनकाल के दौरान यह शिगूफा छोड़ा गया कि देश की आजादी कांग्रेस ने दिलाई। कांग्रेस इस झूठे नैरेटिव सेट कर शासन किया , महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। इन तथ्यों से देश को अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह शक्ति की आराधना है। रानी अहिल्याबाई के सुशासन को आत्मसाध करने का यह अवसर है। रानी अहिल्याबाई के शासनकाल में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्य किए। मंदिरों का निर्माण कर मालवा राज को सुरक्षित और विकसित करने के काम किया। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किये। आज यह सभी कार्य हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। श्री देव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन सहित पार्टी के अनेक कार्यक्रम साथ-साथ चल रहे हैं। जिसमें अपनी सक्रियता के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता रानी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कर्तव्य से देश को अवगत कराने में पूरी प्रामाणिकता के साथ जूटें।

*यह मात्र कार्यशाला नहीं अपितु भारत के सांस्कृतिक , धार्मिक और सामाजिक सुधारकों के पुण्य स्मरण का हव्य है :- रमेश सिंह ठाकुर*

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मात्र एक कार्यशाला नहीं अपितु भारत में सांस्कृतिक , धार्मिक और सामाजिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुण्य आत्माओं का पुण्य स्मरण रूपी हव्य है पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर का स्नान धर्म के प्रतीकों के संरक्षण में और साथ ही साथ सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने भारत के अधिकाधिक ज्योतिर्लिंगों जीर्णोद्धार करने में अपना योगदान दिया अपने शासन के दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय को विशेष स्थान दिया साथ ही प्रजा की व्यवस्थाओं के प्रति वचनबद्ध होकर कार्य को प्रमुखता से स्थान दिया रानी अहिल्या बाई के 26 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कभी उन्होंने अकाल और भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी सांस्कृतिक , धार्मिक और सामाजिक सुधारों और सनातन के पुण्य प्रतीकों को पुनः स्थापित करने में उनके योगदान को भारत वर्ष युगों युगों तक याद करेगा ।

एकात्म परिसर में आहूत कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुआ और आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा अध्यक्षा सीमा संतोष साहू ने किया आज आहुत कार्यशाला में विशेष रूप से सुनील सोनी जी विधायक दक्षिण पुरंदर मिश्रा जी विधायक उत्तर, राजीव अग्रवाल किशोर महानंद सूर्यकांत राठौर अशोक पांडे प्रभा दुबे सुभाष तिवारी चन्नी वर्मा अकबर अली गोपी साहू आशु चंद्रवंशी हरि सिंह ठाकुर राजू मिश्रा डॉक्टर अनामिका सिंह सरिता दुबे सविता साहू गायत्री नौरंगी मिली बनर्जी रेहाना खान सरिता वर्मा अनामिका शर्मा मीना ठाकुर कामिनी पुरुषोत्तम देवांगन सीमा साहू रमेश शर्मा अनिल बाग सभी मंडल अध्यक्ष जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सैकड़ो संख्या में पार्टी की कार्यकर्ता उपस्थित थे

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button