कोरबा

भीषण गर्मी और बिजली बाधित होने पर धैर्य रखने की अपील, CSPDCL ने जारी किया जनहित संदेश

कोरबा (ट्रैक सिटी)। भीषण गर्मी के मौसम में लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की अधिक खपत के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के कोरबा पोड़ीमार जोन द्वारा आम नागरिकों के लिए जनहित सूचना जारी की गई है। पोस्टर के माध्यम से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली बाधित होने की स्थिति में धैर्य रखें और विभागीय कर्मचारियों का सहयोग करें।
जारी संदेश में बताया गया है कि तेज गर्मी, अधिक लोड, ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने, लाइन फॉल्ट, खराब मौसम एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग ने नागरिकों से बार-बार फोन नहीं करने की अपील करते हुए कहा है कि इससे समस्या का समाधान जल्दी नहीं होता बल्कि कर्मचारियों के कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।
पोस्टर में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिसके चलते बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विभागीय टीम कठिन परिस्थितियों में लगातार सेवाएं देने में जुटी हुई है।
CSPDCL ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, गर्मी और लू से बचाव करें तथा किसी भी बिजली संबंधी शिकायत या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 एवं संपर्क नंबर 9893594125 पर संपर्क करें।
विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं के सहयोग से ही सुरक्षित और सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए रखना संभव है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button