Korba

मड़वारानी मंदिर में ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया हुई शुरू

जनपद पंचायत करतला ने पारित किया प्रस्ताव

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा/ कोरबा-चांपा मार्ग में अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत करतला द्वारा मड़वारानी मंदिर में ट्रस्ट की स्थापना के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया है। यह निर्णय आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ।
उक्त बैठक में पारित प्रस्ताव क्रमांक-11 के अनुसार, मड़वारानी मंदिर स्थित ग्राम मड़वारानी में मंदिर के संचालन, विकास एवं व्यवस्थापन हेतु एक ट्रस्ट गठित किए जाने की आवश्यकता महसूस की गई। यह भी उल्लेख किया गया कि मंदिर के विकास हेतु पूर्व में तीन प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं, जिनमें से किसी पर भी अब तक कार्यवाही नहीं हो सकी है। मौजूदा समय में मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं, परंतु मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसीलिए ट्रस्ट की स्थापना को आवश्यक मानते हुए, जनपद की सामान्य सभा ने इस बार प्रस्ताव को विशेष प्राथमिकता देते हुए अनुमोदित किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला द्वारा प्रस्ताव की प्रति कलेक्टर, जिला कोरबा को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है। साथ ही अनुमंडल अधिकारी (रा.) को भी इसे संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button