कोरबा

महिला ने पिया जहर, पुलिस कर रही मामले की जांच

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,26 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) शनिवार की सुबह अग्रसेन चौक के व्यापारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक दुकान के सामने खड़े होकर महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाली में तैनात महिला आरक्षण रेहाना फातिमा ने तत्काल रिस्पांस किया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया समय पर उपचार मिल जाने से महिला की जान बच गई और आरक्षक के कार्य की प्रशंसा हुई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोतवाली के पीछे अग्रोहा मार्ग निवासी गोपाल गोयल की पत्नी सुनीता गोयल 55 वर्ष अग्रसेन चौक के निकट संचालित कोरबा मिल स्टोर के सामने पहुंची और 1 सीसी का ढक्कन खोल कर उसमें मौजूद सामग्री को पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत असामान्य होने लगी एक युवक ने दौड़कर कोतवाली में इसकी सूचना दी । कोतवाली में महिला आरक्षक रेहाना फातिमा को इसकी जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुंची और महिला द्वारा उपयोग किए गए शिशी को तलाश की जो पास में ही मिल गया। इस बीच महिला ने उल्टी करना शुरू कर दिया रेहाना ने तत्काल मदद के लिए एक ऑटो चालक से आग्रह किया और सहयोग से सुनीता गोयल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। रेहाना फातिमा ने जो तत्परता दिखाई उससे पीड़ित को समय पर उपचार मिल गया और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बनी हुई है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसकी विवेचना की जा रही है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button