Korba

“योग हमारी धरोहर, विश्व की विरासत बना”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में भाजपा की प्रेसवार्ता, 21 जून को भव्य आयोजन की तैयारी।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर 21 जून को पूरी दुनिया के 190 देशों में एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रखी गई है, जो न केवल वैश्विक स्वास्थ्य की भावना को दर्शाती है, बल्कि भारत की समृद्ध योग परंपरा को विश्व से जोड़ती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ नेताओं ने योग के महत्व और आगामी आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रेसवार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर भी हमेशा बल दिया है। भारत न केवल कृषि प्रधान राष्ट्र है, बल्कि ऋषियों की भूमि भी है। योग हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। योग आत्मा, चेतना और शरीर के सामंजस्य का माध्यम है, जो एकता, संयम और जीवन की शुद्धता का प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि कोरबा से उनका पुराना और आत्मीय रिश्ता रहा है। “कोरबा में मेरा आना-जाना केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक कार्यों को लेकर अधिक रहा है। यह मेरा सौभाग्य है कि इस पावन धरती पर एक बार फिर मुझे संवाद का अवसर मिला। मुझे विश्वास है कि कोरबा में 21 जून को एक बार फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा।”

श्रम एवं उद्योग मंत्री तथा कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से न केवल भारत को आर्थिक, सामरिक और वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाया, बल्कि भारत की प्राचीन परंपरा योग को भी वैश्विक पहचान दिलाई। उनके प्रयासों से आज 195 से अधिक देशों में 21 जून को योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

श्री देवांगन ने बताया कि इस वर्ष कोरबा जिले में भाजपा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर सहित जिला एवं मंडल स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्राचीन काल में जब आधुनिक चिकित्सा नहीं थी, तब योग और आयुर्वेद के माध्यम से ऋषियों-मुनियों ने स्वास्थ्य रक्षा की अनूठी परंपरा बनाई। अगर आज हर नागरिक योग को अपनाए, तो भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना सरल हो जाएगा।”

योग दिवस की वैश्विक स्वीकृति पर प्रकाश डालते हुए यह भी उल्लेख किया गया कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने प्रथम भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने योग को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा था कि यह मन और शरीर, विचार और क्रिया, संयम और संतुलन का समन्वय है। महज 75 दिनों में 177 देशों के समर्थन से 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित किया गया था, जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

छत्तीसगढ़ राज्य के श्रम एवं उद्योग मंत्री व कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल

भाजयुमो महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन

अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल

पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी

पूर्व पार्षदगण ऋतु चौरसिया, ज्योति वर्मा,नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी योग दिवस को लेकर भाजपा के नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक जागरूकता और उत्साह का वातावरण है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button