Mungeli

राजस्व प्रकरणों के निपटारे में देरी पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

मुंगेली (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर राहुल देव ने राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों के निपटारे में हो रही लेटलतीफी पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित राजस्व मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि राजस्व मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और त्रुटि सुधार जैसे मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया कि कोई भी नागरिक राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर न हो और उन्हें पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान की जाएं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना ठोस कारण या साक्ष्य के किसी भी राजस्व प्रकरण को खारिज या स्थगित न किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि जनता को त्वरित और निष्पक्ष सेवाएं प्रदान की जाएं, जिससे शासन की छवि आम नागरिकों के बीच मजबूत बनी रहे। गौरतलब है कि जिले में कई राजस्व प्रकरण अभी भी लंबित हैं, जिन्हें समय-सीमा के भीतर निपटाया जाना आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व मामलों में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिससे जनता को राहत मिले और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button