कोरबा

रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने किया अनेक विकास कार्यो का भूमि पूजन।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा 12 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) ग्राम पंचायत नकटीखार में शनिवार को पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के द्वारा अनेक विकास कार्यो का भूमि पजन किया गया। जिसमे विधायक मद से स्वीकृत 5 लाख रूपये से सीसी रोड निर्माण कार्य, 15 वें वित्त मद जनपद पंचायत से मंच निर्माण कार्य, खड़ खुड़िया पारा में 2 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य ,तालाबपारा में जनपद पंचायत के 15वें वित्त से डेढ़ लाख रुपए से सीसी रोड निर्माण एवं पेयजल हेतु जनपद मद से लगभग डेढ़ लाख रुपए का बोर खनन का भूमि पूजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

भूमि पूजन के पश्चात ग्राम नकटीखार की महिला समूह के महिलाओं से मुलाकात कर ननकीराम कंवर ने उनकी समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को मांगे पूर्ण कर समस्या सुलझाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद भगत ,जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत, नकटीखार सरपंच रूपा तिर्की, उपसरपंच सुशीला उरांव, युवा नेता द्वारिका उरांव ,रामेश्वर बेक, टिफिन बेक, गणेश उरांव, लक्ष्मी उरांव ,आयुष बड़ा ,प्रवीण साहू ,पवन सिंह कंवर पूर्व जनपद सदस्य, फुलसाय साहू, महेंद्र मंझवार, पूर्व सरपंच नारायणसिंह मंझवार सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button