कोरबा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बच्चे बने बाल वैज्ञानिक

कोरबा,28 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष पर माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती कोरबा में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए गए एवं उनका प्रदर्शन किया गया।

जिसमें से मुख्य रूप से 3D होलोग्राम, प्राकृतिक जल शोधक यंत्र, वायुमापी , वर्षा मापी, सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण का मॉडल, रेत घड़ी , कबाड़ के द्वारा छाया का बनना, तड़ित चालक, जादुई बोर्ड, ज्वालामुखी का बनना, आधुनिक सिंचाई पद्धति प्रदर्शित करता हुआ टपक सिंचाई का मॉडल , विज्ञान के खेल एवं विज्ञान के प्रयोग मुख्य रहे।
प्रदर्शनी का आरंभ पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 4 देवांगन पारा एवम जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों से आए शिक्षक गणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन किया और बच्चों के प्रयासों को सराहा । गोपाल घोष के द्वारा बच्चों के प्रयासों को देखकर उन्हें नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान किया।

प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर 3D hologram का मॉडल, द्वितीय स्थान पर ज्वालामुखी का मॉडल और तीसरे स्थान पर विज्ञान का खेल एवम जोड़ का मॉडल रहा।
विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य रूप से संकुल कोरबा के संकुल समन्वयक मनीष जी. यादव जी ने स्वागत भाषण द्वारा बच्चो को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीतिका जेकब प्रभारी विज्ञान एवम इको क्लब ने किया।आभार प्रदर्शन जे. पी. कोशले प्रधान पाठक मा.शाला पुरानी बस्ती कोरबा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कमलेश महोबिया, बोधराम निषाद, श्रीमती जे. बी.राजवाड़े प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती,श्रीमती निकहत अंजुम,श्रीमती राबिया सईद, गोपाल घोष,श्रीमती कंचन दास,श्रीमती सुनीता सोनी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन एवम मार्गदर्शन किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button