कोरबा

लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जिले में मिला

परिजनों में मचा कोहराम

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,04 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिले के पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के कुरदा गांव में पड़ोसियों से विवाद और मारपीट के बाद तीन दिन से लापता युवक शैलेश रात्रे का संदिग्ध परिस्थितियों में कोरबा जिले में शव मिला है। कोरबा में उसका शव मिलने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।
शैलेश के पिता जगदीश प्रसाद रात्रे की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। वह अपने एक भाई और मां के साथ गांव में रहता था। हाल में ही एक मामले को लेकर पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी से उसका विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद से शैलेश डरा हुआ था और वह गांव से बाहर चला गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। शैलेश की मां ने आशंका जताई है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। वह चाहती है कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल करें।
उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि शैलेश की मौत को लेकर मिली सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया उरगा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत होना बताया जा रहा है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसा लगता है किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button