कोरबा (ट्रैक सिटी)। वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगलों के संरक्षण को लेकर वन विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली वन विभाग कार्यालय से शुरू होकर गंताघर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इसमें वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
रैली में हाथों में जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां लेकर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया गया। लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने और उनके प्राकृतिक रहवास को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव प्रकृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के लिए जंगलों को सुरक्षित रखना जरूरी है। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद रैली वापस वन विभाग कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

