कोरबा

वार्ड क्र. 01 रामसागर पारा में पैदल यात्रा कर प्रारंभ किया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कोरबा, 31 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कोरबा जिला प्रभारी एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का कोरबा जोन प्रभारी एवं निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व कोरबा क्षेत्र के वार्ड क्र. 01 रामसागर पारा में पैदल यात्रा कर प्रारंभ किया गया।
अभियान के तहत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं के पाम्पलेट पोस्टर का वितरण किया गया, वहीं घर-घर जाकर घरों में हाथ से हाथ जोड़ो का स्टीकर लगाया गया।
कोरबा ब्लॉक प्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि जिस प्रकार शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारा का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी के हमारे नेता राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं और देश के कोने-कोने में जाकर लोगों से रूबरू हो रहे है और उत्तर से दक्षिण तथा पूरब से पश्चिम तक लोगों को जोड़ने का अद्भूत कार्य कर रहे हैं।
उसी प्रकार पूरे देश में प्रत्येक प्रदेश, जिला, ब्लॉक, वार्ड व गांव में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूवात 26 जनवरी को सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मुख्य उपस्थिति में कोरबा से की गई है। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि यह अभियान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम बन रहा है और सभी वर्ग के लोगों से मेल मुलाकात का भी जरिया बन रहा है।
इस अवसर पर निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पार्षद संतोष लांझेकर, एल्डरमेन बच्चू मखवानी, रामगोपाल यादव, जोन अध्यक्ष शैलेश सोमवंशी, विनोद सोनकर, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, त्रिवेणी मिरी, निजामुद्दीन, सीमालाल, द्रोपति तिवारी, सूरज चौहान, सुमित राजे, संजय कुमार, प्रकार मिरी, शंकर कुमार, मुस्लिम खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन एवं मोहल्लेवासी उपस्थित थे।
आज तुलसी नगर वार्ड क्र. 02 में होगा हाथ से हाथ जोड़ो का कार्यक्रम
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कोरबा ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्र. 01 से वार्ड क्र. 33 तक के प्रभारी महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि 01 फरवरी 2023 दिन बुधवार को प्रातः 10ः30 बजे से वार्ड क्र. 02 तुलसी नगर के नवधा पंडाल के पास से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अभियान में जिला कांग्रेस, ब्लॉक, जोन, वार्ड, बुथ कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षदगण, एल्डरमेन, पार्षद प्रत्याशी सहित कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारी, सदस्यगणों को आमंत्रित किया  गया है।
अभियान को सफल बनाने की अपील
ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कोरबा जिले के सभी दस ब्लॉकों के अध्यक्ष, प्रभारियों से आग्रह कर कहा है कि अपने-अपने प्रभार क्षेत्र के सभी ग्राम, वार्ड स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम को नियमित रूप से सफल बनावें और प्रतिदिन के कार्यक्रम का फोटो और रूपरेखा से जिला कांग्रेस को अवगत करावें।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!