कोंडागांव

विधायक उसेंडी ने दिव्यांग शिविर में 142 दिव्यांगजनों को किया उपकरणों का वितरण।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

कोण्डागांव (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कोण्डागांव के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव में दिव्यांग प्रमाणीकरण सह सहायक उपकरण प्रदाय शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें विधायक लता उसेंडी ने 142 दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया। शिविर में 649 दिव्यांगजनों ने पंजीयन करवाया, जिसमें 297 दिव्यांगजन 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग पाए गए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक ललिता लकड़ा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी आर एस कोर्राम, समाज शिक्षा संगठक मेघनाथ मरकाम जनपद पंचायत कोण्डागांव के सरपंच, सचिव, स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बोर्ड, मितानीन एवं युवोदय की टीम, समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button