कोरबा

मिठाइयों पर मंडराती मक्खियां, एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने का आरोप! हरियाणा जलेबी दुकान का वीडियो वायरल, प्रबंधन ने दी सफाई

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

कोरबा (ट्रैक सिटी)। त्योहारों और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच मिठाई की दुकानों पर ग्राहक भरोसे के साथ खरीदारी करते हैं। दुकान में सजी रंग-बिरंगी मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य सामग्री देखकर ग्राहक उनकी गुणवत्ता को लेकर निश्चिंत रहते हैं, लेकिन यदि यही खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की हो या मिठाइयों पर मक्खियां मंडराती नजर आएं तो ग्राहकों का भरोसा आखिर कैसे कायम रहेगा? कोरबा में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सामने आ रही शिकायतों ने एक बार फिर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताजा मामला पावर हाउस रोड स्थित शिव मंदिर के पास संचालित हरियाणा जलेबी दुकान का है। यहां एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक, दूध, ब्रेड सहित अन्य खाद्य सामग्री मिलने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दुकान संचालक से खाद्य सामग्री की वैधता और गुणवत्ता को लेकर सवाल-जवाब करता दिखाई दे रहा है।

शिकायतों की वास्तविकता जानने जब ट्रैक सिटी न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची तो प्रतिष्ठान में रखी मिठाइयों के ऊपर मक्खियां मंडराती नजर आईं। इस दृश्य ने खाद्य पदार्थों के रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, दुकान से खरीदी गई कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। हालांकि, इसके लिए कोल्ड ड्रिंक को जिम्मेदार मानने की चिकित्सकीय पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इधर, होटल प्रबंधन ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी है। प्रबंधन की ओर से सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि संबंधित युवक शराब के नशे में दुकान पर आए थे और एक्सपायरी बताई जा रही कुछ बोतलें अपने साथ लेकर आए थे, जिन्हें दुकान से मिलने की बात कही जा रही है। वहीं एक्सपायरी डेट के ब्रेड मिलने के आरोप पर प्रबंधन ने बताया कि ब्रेड की सप्लाई नेचुरल स्वीट से होती है और उस पर एक्सपायरी डेट जैसी स्थिति प्रिंटिंग की गलती के कारण दिखाई दे रही है।

अब इस पूरे मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। सवाल यह है कि खाद्य सामग्री की वास्तविक वैधता, गुणवत्ता और प्रतिष्ठान में स्वच्छता के मानकों की जांच कब होगी? ग्राहकों की सेहत से जुड़े इन आरोपों पर विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button