कोरबा

विधायक पुरुषोत्तम कंवर करेंगे नगर में 16.50 लाख के भवन का भूमिपूजन

आदिमजाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय को मिलेगा नए गोदाम भवन की सौगात

कोरबा, 26 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) कटघोरा विधानसभा में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर विकास कार्यों को लेकर निरंतर प्रयासरत है। विकास कार्यों की कड़ी में 27 फरवरी को जिला सहकारी मर्यादिक बैंक तहसील के पास स्थित आदिमजाति सेवा सहकारी समिति में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर प्रस्तावित नए गोदाम भवन का भूमि पूजन करेंगे।
धान उपार्जन केंद्र में लंबे समय से एक बड़े गोदाम भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यहां के प्रबंधक विनोद भट्ट ने बताया कि केंद्र में निर्मित गोदाम समयानुकूल छोटा पड़ जाता है जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। समिति द्वारा कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर से एक बड़े गोदामनुमा भवन की मांग की थी जिस पर विधायक श्री कंवर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 16.50 लाख से निर्मित नए भवन की स्वीकृति प्रदान की है जिसके तारतम्य में 27 फरवरी को नव निर्मित होने वाले गोदाम का भूमिपूजन कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के हांथो सम्पन्न होगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button