Korba

वेल्डिंग के दौरान कार में लगी आग, काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही सीएसईबी की दमकल टीम।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी कटघोरा मुख्य मार्ग स्थित एक गैरेज में गुरुवार सुबह अचानक कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब गैरेज में वेल्डिंग का काम चल रहा था। चिंगारी पेट्रोल टंकी तक पहुंचते ही कार धू-धू कर जलने लगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल सीएसईबी की दमकल टीम को बुलाया। टीम मौके पर पहुंचकर काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाने में सफल रही, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा राख हो चुका था।

गैरेज संचालक शब्बीर खान के अनुसार कार की पेट्रोल टंकी में पहले से लीकेज था वेल्डिंग के दौरान उठी चिंगारी ने घटना को बड़ा रूप दे दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने प्रारंभिक रूप से आग बुझाने की कोशिश की, मगर आग तेजी से फैलती रही।

सीएसईबी दमकल कर्मी जीतू पलरिया ने इसे गैरेज संचालक की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले पेट्रोल टंकी की जांच जरूरी थी। यदि टंकी फट जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यह भी बताया कि दुकान में कोई आग सुरक्षा उपकरण नहीं था, जिसकी अनुपस्थिति के कारण स्थिति और गंभीर हो गई।

दमकल विभाग लगातार दुकानदारों और व्यवसायियों को फायर सेफ्टी को लेकर जागरूक कर रहा है, बावजूद इसके लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

 

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button