कोरबा

सखी टीम करेगी महिलाओं की सुरक्षा

शहर में अब महिला पुलिस कर्मचारी भी करेंगे गश्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

महिला सुरक्षा एवम विज़िबल पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

रोस्टर के अनुसार लगेगा ड्यूटी

कोरबा / पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए *”सखी”* टीम का गठन किया है जो अब शहर में गश्त करेंगी ,विजिबल पुलिसिंग,शहर में पुलिस की 24*7 उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ साथ महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महिला अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं । इसके पूर्व थाना चौकी में पदस्थ अधिकारी/ कर्मचारी शहर में गश्त पेट्रोलिंग किया करते थे किंतु अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण कभी-कभी कर्मचारियों की कमी से पेट्रोलिंग नहीं हो पा रही थी। साथ ही पेट्रोलिंग टीम में महिला कर्मचारी न होने से कई बार महिलाओं के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की दशा में संकोच एवम शर्म के कारण महिलाएं बताने से कतराती थीं ,इसलिए श्री भोज राम पटेल द्वारा जिले के शहरी थानों एवम रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन ड्यूटी लगाने का आदेश जारी किया गया है । इस आदेश के पश्चात प्रतिदिन 4 -4 महिला कर्मचरियों की 2 टीम रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे ।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि महिला कर्मचारियों का भी आम जनता से खासकर महिलाओं से मेल मिलाप बढ़ेगा ,महिलाओं के मन में सुरक्षा का भाव जागृत होगा ,साथ ही अपराधी और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध महिलाएं निडर होकर शिकायत कर सकेंगी ।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button