कोरबा

सड़क सुरक्षा अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी ने दिलायी शपथ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों का पालन करने शुक्रवार को अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। संयुक्त कलेक्टर  शिव बनर्जी ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के उपायों का पालन करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने तथा स्वयं, अपने परिजनों एवं आमजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी बातो का ध्यान रखने की शपथ ली।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button