कोरबा

सर्वमंगला घाट पर देव दीपावली के उपलक्ष में हसदेव महा आरती का भव्य आयोजन…

5100 दीपों से जगमग होगा सर्वमंगला घाट..

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा/ट्रैक सिटी न्यूज़। देव दीपावली को लेकर माँ सर्वमंगला की नगरी कोरबा के सर्वमंगला घाट के भव्य सजावट देखने लायक होगी। घाट पर रंग बरंगी लाइटें लगाई गई हैं । कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली के अवसर पर इस वर्ष हिंदू क्रांति सेना द्वारा कोरबा की जीवनदायिनी कही जाने वाली हसदेव नदी के महा आरती का कार्यक्रम आज संध्या 5:00 बजे सर्वमंगला घाट में रखा गया है। महाआरती कार्यक्रम में ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद करते हुए 21 लीटर दूध से रुद्राभिषेक किया जाएगा ,5100 दीपों की रोशनी से सर्वमंगला घाट जगमग होगा, 51 मीटर चुनरी हसदेव नदी को चढ़ाया जाएगा, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए डीजे, लेजर शो,भव्य आतिशबाजी के साथ महा आरती का कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति के सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। हिंदू क्रांति सेना ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि इस पावन कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

देव दीपावली :- हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिपावली का पावन पर्व मनाया जाता है हालांकि इस साल पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने के कारण देव दिपावली को एक दिन पहले मनाया जा रहा हैं । ऐसे में देव दीपावली इस साल 7 नवंबर को है इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने व दीपदान का विशेष महत्व है।

देव दीपावली पर दीपदान का महत्व :-  कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करके दीपदान का विधान है मान्यता है कि देव दीपावली के दिन दीप दान करने से जीवन में संपन्नता व सुख समृद्धि आती है देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आइए जानते हैं क्यों मनाई जाती है देव दीपावली :- शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध की खुशी में देवताओं ने काशी में दिए जलाए थे । यही कारण है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में हर दिवाली मनाई जाती है। क्योंकि यह दिवाली देवताओं ने मनाई थी इसलिए इसे देव दीपावली कहा जाता है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button