कोरबा

सर्व ब्राह्मण मंच के तत्वाधान में सामूहिक उपनयन संस्कार यज्ञोपवीत का हुआ सफल आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

सनातन धर्म के 16 संस्कारों में प्रमुख उपनयन संस्कार {यज्ञोपवीत} के बाद बच्चों में बल, बुद्धि, तेज,और ऊर्जा के साथ ही भौतिक एवं आध्यात्मिक भाव होता है जागृत : पं.प्रदीप मिश्रा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा, 11 फरवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) सर्व ब्राह्मण मंच द्वारा कोरबा जिले के पश्चिमी क्षेत्र एच टी पी पी कॉलोनी दर्री के शॉपिंग सेंटर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में कराया गया सामूहिक उपनयन संस्कार {यज्ञोपवीत} का आयोजन जिसमें सर्वप्रथम गणपति पूजन कर अपने कुल देवी देवताओं और पूर्वजों को याद परम पूज्य भगवान श्री परशुराम जी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में जिले के 9 बटुकों क्रमश:

1 पं.सार्थक दुबे,पिता रमाकांत दुबे,माता श्रीमती नीलम दुबे कोरबा,2 पं.सूरज दुबे,पिता घनश्याम दुबे ,माता स्वर्गीय दुर्गेश नंदिनी,कटघोरा,3 पं.दक्ष त्रिवेदी,पिता संजय त्रिवेदी,श्रीमती माता रेणु त्रिवेदी,कटघोरा,4 पं.आयुष्मान तिवारी,पिता देवीदयाल तिवारी
माता श्रीमती नीलू तिवारी,दर्री,5 पं.सत्य प्रकाश शर्मा
पिता गोविंद नारायण शर्मा,माता श्रीमती पूर्णिमा शर्मा कोरबा,6 पं.आयुष जोशी,पिता सतीश जोशी माता श्रीमती चंद्र किरण जोशी कोरबा,7 पं राहुल शुक्ला,पिता मनोज शुक्ला माता श्रीमती मंजू शुक्ला,एच टी पी पी,8 पं.विवेक शुक्ला,पिता मनोज शुक्ला,माता श्रीमती मंजू शुक्ला,एच टी पी पी,9 पं.पुष्कर चौबे,पिता जीवन चौबे माता,श्रीमती मधु चौबे स्याहीमुड़ी का {यज्ञोपवीत} किया गया।
इस कार्यक्रम में जिले भर के सभी ब्राह्मण परिवारों ने मिलकर अपना भरपूर सहयोग किया।
सुबह से ही कटघोरा कोरबा से बटुक अपने परिवार के साथ मंदिर में उपस्थित हो गए मंदिर के पुजारी पंडित भास्कर जोशी जी महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के साथ वैदिक विधि से उपनयन संस्कार के लिए बटुको को पूजन स्थल में बैठा कर समस्त रीति नीति के साथ उनका यज्ञोपवीत किया।
यज्ञोपवित के उपरांत नियमानुसार बटुको को विद्या आरंभ करने हैं हेतु कॉलोनी परिसर में बाजे गाजे के साथ पैदल घुमाते हुए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर तक ले जाया गया।
उसके पश्चात बटूको को मना कर मंदिर में लाया गया
इसके उपरांत बटुको को अपने समाज के रीति नीति व यज्ञोपवीत की रीति नीति व नियमों के बारे में जानकारी देकर.उन्हें सर्व ब्राह्मण मंच के संरक्षक व वरिष्ठ विप्र जनों द्वारा स्मरण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया
सर्व ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष द्वारा समस्त विप्र परिवार व दूर से आए बटुकों के परिवारजनों को बधाई के साथ सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा गया इस प्रकार की गतिविधियां हमारे मंच द्वारा सदैव की जाती रहती है जिसमें आप सभी का सहयोग हमें ऐसे ही प्राप्त होता है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।
वही सर्व ब्राह्मण मंच के महासचिव प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हमारे द्वारा आगे भी अपने समाज की सर्वोच्चता को बनाए रखते हुए समाज के संस्कार और संस्कृतियों को जीवंत बनाए रखने हेतु यह उपनयन संस्कार का आयोजन प्रथम वर्ष किया गया।
उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में उपनयन संस्कार मानव जीवन के 16 संस्कारों में एक प्रमुख संस्कार है जिसका सनातन संस्कृति में काफी महत्व है उपनयन संस्कार के अनंतर ही बच्चों में विद्या अध्ययन की अहर्ता आती है एवं उनके बल बुद्धि तेज और ऊर्जा की प्राप्ति के साथ ही भौतिक एवं आध्यात्मिक जागृति होती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के समापन पर कहा सभी बटुको से आग्रह किया कि आप संस्कारवान, सदाचारवान, शीलवान, होकर मातृ देवो भव: पितृ देवो भव: आचार्य देवो भव: की भावना से अपने आत्मोद्धार के साथ समाज व राष्ट्र का कल्याण करेंगे। उन्होंने कहा कि सर्व ब्राह्मण मंच आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है
अंत में उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता बनाए रखने हेतु हम सभी इसी प्रकार मिलकर एक दूसरे से परस्पर प्रेम, सहयोग की भावना बनाए रखें और इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे और सभी परिवारों से आग्रह किया कि आप सभी इसी प्रकार अपना मार्गदर्शन व सहयोग देते हुए समाज को एकजुट रखने में अपनी सहभागिता अवश्य निभाएंगे।
सर्व ब्राह्मण मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा जिले के सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा जी, पं. भूपेंद्र शर्मा जी, पं. राजेंद्र प्रसाद तिवारी जी, पं. एन.सतपति जी, समाज के अन्य वरिष्ठजनों के साथ सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक पं. भास्कर जोशी, पं. अनूप मिश्रा, एन टी पी सी, पं. शरद पाठक, सी एस ई बी, पं. संजय त्रिपाठी, कटघोरा, पं. हरीश परसाई, कोरबा, संयोजक पं. कमल किशोर शुक्ला, अध्यक्ष पं.  राजेंद्र तिवारी, महासचिव पं. प्रदीप मिश्रा, पं. देवी दयाल तिवारी, कोषाध्यक्ष पं. दशरथ शुक्ला, पं. चंद्र भूषण त्रिपाठी, पं. ओ.पी. पांडे, पं. वाई के दीक्षित,पं. राम दरस शुक्ला, पं.श्री हिमांशु जोशी, पं.श्री हरेंद्र तिवारी, पं.श्री गौतम पांडे, पं. और विप्र समाज की मातृशक्ति श्रीमती रमा मिश्रा, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती कुसुम द्विवेदी, श्रीमती रीता दीक्षित, श्रीमती आशा तिवारी, श्रीमती निशा तिवारी, चौहान, श्रीमती शांति महतो और सभी वरिष्ठ श्रेष्ठ विप्र परिवारों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर सहभगिता निभाई और काफी हर्ष उल्लास के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ जिसके लिए समस्त विप्र परिवार ने मंच व पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम मंच द्वारा सदैव करते रहना चाहिए जिस पर मंच के पदाधिकारियों ने सभी को आश्वासन दिया कि इस प्रकार का कार्यक्रम और गतिविधियां मंच द्वारा समय-समय पर की जाती रहेंगी।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button