सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 188% बारिश, सरसीवां और बिलाईगढ़ तहसील में सर्वाधिक वर्षा दर्ज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (ट्रैक सिटी) । कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा जारी दैनिक वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जिले में 28 जुलाई 2026 तक औसतन 730.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 389.5 मिमी की तुलना में 187.7 प्रतिशत है, जो सामान्य से काफी अधिक वर्षा को दर्शाती है।
जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जिले में औसतन 36.7 मिमी वर्षा हुई। तहसीलवार देखें तो बरमकेला में 44.0 मिमी, बिलाईगढ़ में 41.7 मिमी, सारंगढ़ में 39.5 मिमी, भटगांव में 38.0 मिमी, सरसीवां में 34.2 मिमी तथा सरिया में 22.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून 2026 से अब तक सर्वाधिक संचयी वर्षा सरसीवां तहसील में 806.7 मिमी दर्ज की गई है। इसके बाद भटगांव में 770.1 मिमी, सारंगढ़ में 766.2 मिमी, बिलाईगढ़ में 760.1 मिमी, बरमकेला में 697.1 मिमी तथा सरिया में 585.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
प्रतिवेदन के अनुसार अब तक की वर्षा पिछले 10 वर्षों के औसत से सभी तहसीलों में अधिक रही है। सरसीवां में औसत का 236.6 प्रतिशत, बिलाईगढ़ में 213.0 प्रतिशत, भटगांव में 210.2 प्रतिशत, बरमकेला में 178.1 प्रतिशत, सरिया में 155.6 प्रतिशत तथा सारंगढ़ में 151.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।
प्रशासन ने वर्षा की लगातार स्थिति को देखते हुए लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button