Durg

सी.सी. रोड निर्माण हेतु 49.40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

दुर्ग (ट्रैक सिटी)/ मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2024-2025 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार अधोसंरचना निर्माण कार्यों की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इसके आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग को 7 ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 49 लाख 40 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग के ग्राम पीपरछेड़ी में 4 स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण हेतु 10 लाख 40 हजार रूपए एवं ग्राम उमरपोटी में 5 स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण हेतु 13 लाख रूपए की स्वीकृति की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चंदखुरी, कोनारी, धनोरा, बासीन एवं खेदामारा में दो-दो स्थानों पर 5.20-5.20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्याे के संपादन का दायित्व कार्यकारी एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।

 

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button