रायपुर

सुशासन एक्सप्रेस से जिले में ग्रामीणों को मौके पर ही मिल रहा समाधान

आयुष्मान, श्रम कार्ड तथा राशनकार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित हो रहे कार्य

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

रायपुर (ट्रैक सिटी ) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर “सुशासन एक्सप्रेस” की शुरुआत की गई है। इस अनूठी पहल अब आम लोगों को राहत मिल रही है।

सुशासन एक्सप्रेस प्रतिदिन जिले में प्रत्येक ब्लॉक के दो गांवों का भ्रमण कर रही है, जहां पर आमजन से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मोबाइल सेवा के माध्यम से आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ऋण पुस्तिका, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और नरेगा जॉब कार्ड जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

सुशासन एक्सप्रेस में संबंधित विभागों के अधिकारी रहते हैं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान प्रदान करते हैं। सुशासन एक्सप्रेस को ग्रामीणों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह पहल शासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रही है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button