Mungeli

सुशासन तिहार: अमरजीत गबेल को प्रदान किया गया महाजाल और आइस बॉक्स

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

मुंगेली 07 मई 2025// सुशासन तिहार’ के अंतर्गत चल रहे समाधान शिविरों में आमजनों को उनके आवेदनों के अनुसार शासन की योजनाओं का त्वरित लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी सोच और कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित इन शिविरों का असर अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम शुक्लाभाठा-विचारपुर के अमरजीत गबेल ने सुशासन तिहार में मछली पालन से जुड़ी सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम सेतगंगा में आयोजित समाधान शिविर में उन्हें महाजाल (फिशिंग नेट) और आइस बॉक्स प्रदान किया।
श्री गबेल ने बताया कि अब तक वे पारंपरिक साधनों से मछली पकड़ते थे और उचित भंडारण व्यवस्था न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब महाजाल की सहायता से वे अधिक मात्रा में मछली पकड़ सकेंगे, और आइस बॉक्स के माध्यम से मछलियों को सुरक्षित और ताजा रखकर बेहतर दाम प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक श्री आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मछली पालन जैसे ग्रामीण उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से ऐसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को सीधे दिया जा रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button