कोरबा

स्व. दयाराम गुप्ता की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 1 जून से

कोरबा। शहर के पोडी बहार क्षेत्र स्थित लक्ष्मीदया निवास में स्वर्गीय दयाराम गुप्ता की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 1 जून 2026 से 8 जून 2026 तक संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कथा का वाचन एवं व्याख्यान कथावाचक पंडित कृष्ण कुमार द्विवेदी द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी।
आठ दिवसीय कथा में परीक्षित-शुकदेव संवाद, ध्रुव चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश तथा महाभारत के महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 8 जून 2026 को भोजन प्रसादी एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन भी रखा गया है। आयोजनकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button