कोरबा

युवा मोर्चा नेता पर हमला, कड़ी कार्रवाई को लेकर युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा,01 मार्च (ट्रैक सिटी न्यूज़) सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भैयाथान थाने का घेराव कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दर्शन भैयाथान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भटगांव में भाजपा किसान आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस आ रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए उन पर हमला कर दिया। इससे अमन प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बालू माफियाओं ने यह हमला करवाया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के ऊपर हुए हमले के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री के नाम ज्ञापन नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दीपका अभिनव कांत सिंह को सौंपा,

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि रेत माफियाओं के गुर्गों  एवं हमलावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपका मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा दीपका मंडल महामंत्री अविनाश सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दीपका सोशल मीडिया प्रभारी नवीन साहू एवं भाजयुमो नेता अभिषेक तिवारी भी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button