कोरबा

23 सितंबर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी) 23 सितंबर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्ष 2025 की थीम “जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद” के तहत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) पर 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल कोरबा, आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु वृहद निशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर दिनाँक 23 सितंबर 2025 मंगलवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय में शिविर प्रभारी त्रय भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक डॉ.संजय वैष्णव, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल कोरबा के अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि इस शिविर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सक अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे। जिनके द्वारा शिविर में आये रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान करने के साथ साथ उनके लाइफस्टाइल तथा डाइट के विषय में विशेष जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जायेगा। जो की राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य भी है। साथ ही शिविर में आये रोगियों की रोगों से संबंधित रोगोपचार हेतु एक्यूप्रेसर पॉइंट की निशुल्क जानकारी तथा उपचार पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर पंचकर्म चिकित्सालय के पंचकर्म एक्यूप्रेसर थेरेपिस्ट डॉ.राजकुमार पटेल द्वारा किया जायेगा। शिविर में शिविरार्थियों को निशुल्क औषधि देने के साथ साथ शिविरार्थीयों की रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), रक्तचाप (ब्लड प्रेसर) की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। साथ ही रोगियों को उनके रोगोपचार संबंधी लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार, योग-प्राणायाम के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श भी दिया जाएगा। साथ ही शिविर में आये रोगियों को उपयोगी लाभकारी स्वास्थ्य पुस्तिका भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर प्रभारी त्रय डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.राजेश राठौर एवं डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने अंचलवासियों से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर वर्ष 2025 की थीम “जन-जन के लिए आयुर्वेद, धरती के लिए आयुर्वेद” के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितंबर) 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इस विशेष वृहद निशुल्क आयुर्वेद-एक्यूप्रेसर-योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में पंजीयन कराने हेतु मोबाईल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button