कोरबा

25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिले में 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। राज्य भर से आए हजारों छात्र-खिलाड़ियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए।
उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तथा सभापति नूतन सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर का माहौल उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी ली और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा की “छत्तीसगढ़ की धरती पर खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस प्रकार के राज्य स्तरीय आयोजन हमारे बच्चों में न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट को भी विकसित करते हैं। कोरबा जिला खेलों के क्षेत्र में भी राज्य का गौरव बढ़ाएगा।”
यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 15 अक्टूबर तक सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य के विभिन्न संभागों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर से आए विद्यालयीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता अंतर्गत प्रमुख खेलों में हॉकी (बालक/बालिका-17 वर्ष), क्रिकेट (बालक-17 वर्ष), वॉलीबॉल (बालक/बालिका-19 वर्ष), (बालक/बालिका-14, 17, 19 वर्ष) वाटर पोलो (बालक-19 वर्ष) आदि शामिल हैं।
इस आयोजन की मेजबानी जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा कार्यालय कोरबा द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के छात्र-छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क के गुणों का विकास करना है।
इस अवसर पर लक्ष्मण श्रीवास, सुशील गर्ग, रविन्द्र साहू, श्रीमती सुनीता पाटले, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे, एसडीएम श्रीमती सरोज महिलागे, सहायक संचालक खेल बिलासपुर घनश्याम गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, बीईओ संजय अग्रवाल एवं संदीप पाण्डेय सहित अनेक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यालयीन विद्यार्थी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button