कोरबा

5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

 

कोरबा(पसान)/ट्रैक सिटी न्यूज़। थाना प्रभारी पसान उप निरी शिव कुमार धारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कुमारी दर्री का शत्रुघन सिंह नाम का व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का खरीद बिक्री करता है तथा रात में कहीं बाहर से गांजा आया है सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी, सहायक उप निरीक्षक अजय दान लकड़ा , आरक्षक बुध सिंह मधुकर , लखन लाल के साथ आरोपी शत्रुघन सिंह के घर ग्राम कुमारी दर्री में रेड कार्रवाई किया गया रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर आरोपी के घर के कमरे से एक प्लास्टिक बोरी अंदर पांच अलग-अलग पैकेट में पैक मादक पदार्थ गांजा वजन 5 किलोग्राम मिला जिसे पूछताछ पर बिक्री हेतु बचरा पोंडी कोरिया जिला से किसी व्यक्ति से खरीदना बताया । गवाहों के समक्ष 5 किलोग्राम मादक पदार्थ को विधिवत कार्रवाई करते हुए जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button