कोरबा

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का संचालन एलर्ट मोड पर हो, हितग्राहियों तक पहुंचे वास्तविक लाभ – आयुक्त

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)
आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्यप्रगति, योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन, नागरिकों सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो सहित निगम के विभिन्न कार्यो की विस्तार से समीक्षा की, योजनाओं के सफल क्रियान्वयन व संचालन पर अधिकारियों का किया मार्गदर्शन

कोरबा 11 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़)  आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का संचालन एलर्ट मोड पर रहकर करें तथा त्रुटिरहित संचालन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचाना हमारा प्रथम दायित्व है, अतः इसमें किसी प्रकार की उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। आयुक्त श्री पाण्डेय ने नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ लेने, समयसीमा में उनका निराकरण करने, निगम के विकास व निर्माण कार्यो में तेजी लाने, शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यो पर विशेष फोकस करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित  सभाकक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों, अभियंताओं, राजस्व अधिकारियों व विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े   अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान श्री धन्वंतरी योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, डायरेक्ट भवन अनुज्ञा स्कीम, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनियमित विकास का नियमितीकरण, शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग, भवन निर्माण अनुज्ञा, राजस्व वसूली, विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित निगम के विकास व निर्माण कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी व फ्लैगशिप योजनाओं का संचालन एलर्ट मोड पर रहकर पूर्ण निष्ठा के साथ करें, योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। उन्होने गोधन न्याय योजना की गोठानवार समीक्षा करते हुए गोबर की खरीदी, खाद का निर्माण एवं विक्रय आदि की गोठानवार जानकारी लेते हुए गोठान की सभी व्यवस्थाएं निरंतर चुस्त-दुरूस्त रखने के संबंध में कड़े निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने मोबाईल मेडिकल यूनिटों में इलाज हेतु पहुंचने वाले नागरिकों से सम्मानजनक व्यवहार तथा उनकी निःशुल्क जांच व इलाज के साथ-साथ यूनिटों में सभी निर्धारित दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने  ’’ मोर जमीन-मोर मकान ’’ घटक अंतर्गत निर्माणाधीन आवासगृहों के निर्माण कार्यो में तेजी लाने, हितग्राहियों को समय पर भुगतान किए जाने, ए.एच.पी.घटक अंतर्गत आवासगृहों के आबंटन प्रक्रिया में तेजी लाने आदि के निर्देश भी अधिकारियांे को दिए।
बिना अनुमति प्राप्त किए, न बने मकान – आयुक्त  प्रभाकर पाण्डेय ने जोन कमिश्नरों, भवन अधिकारी व जोनवार नियुक्त भवन निरीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार अनुमति प्राप्त किए बिना मकानों का निर्माण न हों, विधिवत नक्शा पास कराने व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही भवनों का निर्माण हों, इस हेतु अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण करें, यदि बिना अनुमति के कोई मकान बन रहा है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराएं, अनियमित विकास के नियमितीकरण में तेजी लाएं, जिन लोगों द्वारा अनियमित निर्माण कर लिया गया है, किन्तु नियमितीकरण हेतु आवेदन नहीं दिया जा रहा, उन पर भी नियमों के तहत कार्यवाही करे।
राजस्व वसूली में तेजी लाकर लक्ष्य प्राप्त करें – आयुक्त श्री पाण्डेय ने राजस्व वसूली की कार्यप्रगति की जोनवार समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि जिन बकायादारों द्वारा कुर्की वारंट की समयावधि व्यतीत हो जाने के पश्चात भी बकाया राशि नहीं जमा कराई जा रही है, उन पर नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बकायादारों से पुनः अपील करते हुए कहा है कि वे बकाया राशि निगम कोष में जमा कराएं तथा निगम द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचे।
टी.एल.प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में – आयुक्त श्री पाण्डेय ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, कलेक्टर टी.एल., निगम टी.एल., पी.जी.एन. प्रकरण, शासन द्वारा प्राप्त पत्रों, जनसमस्याओं से जुडे़ प्रकरणों आदि के निराकरण की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए कि इन सभी प्रकरणों का निराकरण समयसीमा में हों, यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
शहर की स्वच्छता व सफाई कार्यो में फोकस – आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के साफ-सफाई कार्येा की समीक्षा करते हुए सफाई कार्यो को चुस्त-दुरूस्त करने, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण को और अधिक बेहतर स्वरूप में संपादित कराने, एस.एल.आर.एम.सेंटरों की व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर रखने, नियमित रूप से साफ-सफाई, रोड स्वीपिंग, नाली सफाई, कचरे का तुरंत उठाव व परिवहन आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
विकास व निर्माण कार्यो में तेजी लाएं – बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के प्रगतिरत व प्रस्तावित विकास व निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति की जोनवार समीक्षा की। उन्होने सांसद मद, विधायक मद, प्रभारी मंत्री मद, महापौर मद, पार्षद व एल्डरमेन निधि, जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना, वित्त आयोग मद, निगम मद, मरम्मत व संधारण मद सहित अन्य विभिन्न मदों के तहत कराए जा रहे कार्यो की कार्यप्रगति की मदवार समीक्षा की, कार्यो में तेजी लाने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, उपायुक्त पवन वर्मा, बी.पी.त्रिवेदी, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, आर.के.माहेश्वरी, एम.एन.सरकार, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी व सुनील वर्मा, राजस्व अधिकारी अशोक बनाफर, रघुराज सिंह, अनिरूद्ध सिंह, के.एस.क्षत्री, सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर, प्रकाश चन्द्रा, योगेश राठौर, राकेश मसीह, एच.आर.बघेल, विवेक रिछारिया, राहुल मिश्रा, देवेन्द्र स्वर्णकार, विपिन मिश्रा, गोयल सिंह विमल, अनिलराम, सोमनाथ डेहरे, आकाश अग्रवाल आदि के साथ अन्य अधिकारी अभियंतागण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button