कोरबा

महापौर ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र में बनने वाले हमर क्लीनिक का किया स्थल निरीक्षण

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत निगम क्षेत्र में बनने वाले 29 हमर क्लीनिक योजना के तहत महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा में हमर क्लीनिक योजना अंतर्गत स्थल निरीक्षण किया गया। महापौर के साथ पार्षद धनसाय साहू, स्वास्थ्य विभाग से सी.एम.एच.ओ. एस.एन.केशरी, सी.एम.एम. ज्योत्सना ग्वाल व मदन विश्वकर्मा उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त पूर्व पार्षद मनकराम साहू, सालू पनरिया एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button