कोरबा

राहुल सिंह राठौर रेंजर बने…

कोरबा,ट्रैक सिटी न्यूज़। कोरबा शहर वार्ड नं 21 के पुराना काशी नगर के रहने वाले राहुल सिंह राठौर ने हाल ही में राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा संपन्न राज्य वन सेवा परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल कर रेंजर पद पर चयन हुआ है।इन्होंने अपने घर परिवार,समाज और शहर को गौरवान्वित किया है। इनका चयन रेंजर के पद पर होने पर शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।इनके पिता तरुण सिंह राठौर एक शिक्षक एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव है। राहुल ने अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सी एस ई बी कोरबा पूर्व में पूरी की। इसके बाद उन्होंने दुर्ग के भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बी ई की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद बिलासपुर में रह कर परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता_ पिता, भाई, गुरुजनों एवम अपने दोस्तो को दी है और कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कठीन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी– अधिकारी फेडरेशन के वरिष्ठ संरक्षक प्यारे लाल चौधरी ,,संरक्षक सुरेश कुमार द्विवेदी ,,संरक्षक आर के पांडे ,,संयोजक केआर डहरिया ,, प्रवक्ता ओम प्रकाश बघेल,, मान सिंह राठिया,, नरेंद्र श्रीवास,, आनंद देवांगन ,,संजय चंदेल ,दिलीप सिंह कुर्रे, यू आर महिलांगे ,,रामाधार पटेल, घनश्याम श्रीवास, आर पी दुबे ,संजय दुबे, एनके राठौर आदि संगठनों के सभी अधिकारी –कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button