महासमुंद

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज आरिफ एच शेख ने किया महासमुन्द जिले का सघन दौरा, लोकार्पण व सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल।

महासमुन्द में आयोजित कोटवार महासम्मेलन में हुए शामिल, कानून व्यवस्था तथा चुनाव ड्यूटी के संबंध में कोटवारों और नगरसैनिको को किया संबोधित।

एसडीओपी महासमुंद के नवनिर्मित कार्यालय, नवीन बैरक व कैंटीन का किया उद्घाटन, जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक भी रहे उपस्थित।

जिला कलेक्टर प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने किया स्वागत व कार्यक्रमो में हुए शामिल।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द समेत जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, कानून व्यवस्था व चुनाव को लेकर दिए निर्देश।

जिले की कानून व्यवस्था, आगामी चुनाव की तैयारी, संवेदनशील मुद्दों तथा अपराध नियंत्रण व आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही को लेकर दिए निर्देश।

कोटवार महासम्मेलन में अपराधो तथा कानून व्यवस्था के नियंत्रण में उनके दायित्व तथा चुनाव में उनके महत्वपूर्ण दायित्वो की चर्चा की।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर  के द्वारा कोटवारों को गाॅव का पुलिस मुखिया बताया और उन्हे दी स्पेशल पुलिस ऑफिसर की संज्ञा।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर, के द्वारा अपने उद्बोधन में कोटवार की महत्ता जताते हुये उन्हे कानून के लंबे हाथ बताया क्योंकि उनकी पहुँच गांव गांव में हैं एवं कोटवार को ही सूचना का प्रथम स्रोत बताया।

कोटवार संघ के पदाधिकारियों का किया सम्मान तथा पदाधिकारियों से सुनी कोटवारों की समस्या एवं सुझाव।

महासमुंद (ट्रैक सिटी) पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के निर्देशन में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच. शेख (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक महासमुन् धर्मेंद्र सिंह कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12 जुलाई 2023 को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सर्वसमाज, मांगलिक भवन महासमुन्द में महासमुन्द के कोटवारों का महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरिपुंजे के सतत मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में महासमुन्द जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में कोटवारों का महासम्मेलन संपन्न हुआ।

दिनांक 12.07.2023 को मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच. शेख (IPS) के द्वारा एसडीओपी महासमुंद के नवनिर्मित कार्यालय, नवीन बैरक व कैंटीन का दीप प्रज्वलन कर एवं नये भवन लोकार्पण का फीता कटिंग कर उद्घाटन एवं कार्यालय भ्रमण किया गया।

मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच. शेख (IPS) के आगमन पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया स्वागत पश्चात छत्तीसगढ़ का राज गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अति. पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने कोटवारों के महत्व एवं पुलिस एवं जनता में एक कड़ी के रूप में काम करने का निर्देश दिया।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच. शेख (IPS) के द्वारा अपने उद्बोधन में कोटवार ही कानून के लंबे हाथ हैं, क्योंकि उनकी पहुँच गांव गांव में हैं। कोटवार ही सूचना का प्रथम स्रोत है तथा सभी कोटवारों को अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लगातार थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर शांति का वातावरण निर्मित करने एवं अवैध गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचना देने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने कोटवारों के कार्यों के महत्व और समाज में उनकी भूमिका तथा पुलिस एवं आम जनता में उनकी उपस्थिति एवं उनकी कार्यकुशलता के कारण समाज में शांति का वातावरण निर्मित होता है के संबंध में बताया तथा अपने आभार प्रदर्शन उद्बोधन में इस कोटवार सम्मेलन के कारण पुलिस एवं कोटवारों के बीच मधुर संबंध स्थापित होने एवं इसके सकारात्मक परिणाम होंगे।इस दौरान महासमुन्द के कोटवार समाज के अध्यक्ष एवं जिले के प्रतिष्ठित एवं बुध्दिजीविकों के द्वारा कोटवार सम्मेलन की बहुत प्रशंसा की एवं अपने उद्बोधन में बताएं कि पहली बार इस प्रकार का पुलिस द्वारा कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसके लिए वह पुलिस अधीक्षक महासमुंद के लिए बहुत बहुत आभारी हैं।

मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच. शेख (IPS) के द्वारा अगामी विधान सभा चुनाव से संबंधित नवीन विश्राम गृह महासमुन्द में महासमुन्द जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों का मीटिंग लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

क्षेत्र के सभी कोटवार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर आरिफ एच. शेख (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेंद्र सिंह (IPS) को अपने बीच पाकर बहुत हर्ष एवं गौरव का अनुभव कर रहे थे। अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) व समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button