सक्ती

जिले के 37 श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना हुए अयोध्या धाम।

कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को किया रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह का माहौल।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

सक्ती (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्याधाम में श्री राम के दर्शन कराने हेतु श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत् विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु सुविधाजनक रूप से ले जाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जिला सक्ती के 36 रामभक्तों और जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त 1 नोडल अधिकारी सहित कुल 37 लोगों के दल के लिए भेजे जा रहे वाहन को कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जनप्रतिनिधियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखा। कलेक्टर तोपनो ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का प्रभु श्री राम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। श्रद्धालुओं का दल बस द्वारा सक्ती से बिलासपुर फिर बिलासपुर से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या पहुंचेंगे। साथ ही इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से जिले के लोग श्री रामलला दर्शन का लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं जो शासन का प्रशंसनीय कदम है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थानीय निवासियों जिनकी आयु 18 से 75 वर्ष के बीच है उन्हें जीवन काल में एक बार उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या में स्थित भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन योजना राज्य शासन द्वारा लागू किया गया है। बिलासपुर संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन आज रवाना होगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, एसडीएम सक्ती अरूण सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अभिषेक शर्मा, श्री राम अवतार अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधि और प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सक्ती जिले से जाने वाले सभी श्रद्धालु मौजूद थे।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM
Back to top button