ट्रैक सिटी। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के दिशा निर्देश पर इस वर्ष इंटर ड्रिस्टिक क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले टीम का चयन 21 जुलाई को अंडर 14 क्रिकेट खिलाड़ियों का एसईसीएल सेंट्रल मैदान में किया गया जिसमें जिले से 84 क्रिकेट खिलाडियों ने, बल्लेबाजी, गेंदबाजी, स्पिन, विकेटकीपर, में दम खम दिखाया है। पर्वेक्षक जीत सिंह द्वारा प्रमुख चयनकर्ता अनिल प्रजापति, नरेन्द्र गाजिबेय, बलविंदर सोढ़ी रहे।
इस चयन प्रक्रिया में शामिल 84 खिलाड़ियों से अंतिम 30 का चयन कर जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट ट्रेनिग कैम्प आयोजित किया जाएगा।
तत्तपश्चात 4 अगस्त को सेंट्रल मैदान कोरबा में सुबह आठ बजे सीएससीएस परिवेक्षक समक्ष जिले कि टीम बनेगी। साथ ही अंडर 16 का चयन 28 जुलाई को सुबह दस बजे किया जाएगा।
इस आयोजन पर कोरबा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बी.बी साहू, जीत सिंह, अजय राय, उपस्थित रहें। चयन को सफल बनाने में लाल बाबू चौधरी, राजेश सिंह, कारण यादव, हरिश प्रजापति, अंकित सिंह शुभांक,अजय दुबे ने सहयोग दिया।

