Raipur

एक फोन पर मेकाहारा में मरीज को मिला वेंटीलेटर सपोर्ट, बेहतर उपचार भी शुरु

 

Track city. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर अब दिखने लगा है। मेकाहारा में मरीज ने इलाज में देर होने की शिकायत कॉल सेंटर के माध्यम से की। कुछ ही समय पर उनकी समस्या की जानकारी ली गई। साथ ही समाधान हो गया। अब उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट की सुविधा मिल रही है।

75 वर्षीय महिला के अस्वस्थ्य होने पर परिजनों ने मेकाहारा में भर्ती कराई। उनके ईलाज में विलंब हो रहा था। परिजनों ने जनससमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित महिला के परिजनो से बात की और मेकाहारा प्रबंधन को बेहतर ईलाज करने कहा। कुछ समय में उन्हें उपचार की सुविधा मिल गई और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट दिया गया। त्वरित सहयोग मिलने से परिजनों ने संतुष्टी बताई और इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button