Track city. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में अब एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान मिल रहा है। काली बाड़ी चौक हनुमान नगर गार्डन में फैले गंदगी और खरपतवार से रहवासी परेशान थे,कॉल सेंटर में शिकायत करने से त्वरित समाधान मिला। इससे आवेदक ने प्रसन्नता जाहिर की।
हनुमान नगर निवासी श्रीमती वंदना रत्नानी ने जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में कॉल किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। तत्काल निगम की टीम ने गार्डन पहुंचकर गार्डन की सफ़ाई कराई एवं खरपतवार की कटाई छटाई किया गया। त्वरित गति से हो रहे कार्यो को देख आवेदक श्रीमती रत्नानी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दी एवं कहा कि उनके नेतृत्व में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा यह सेवा शुरू की गई है, इनसे नागरिकों को राहत मिल रही है।

