Raipur

प्रभात झा के देहावसान पर देव ने शोक व्यक्त किया

'स्व. झा भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के स्रोत और अभिभावकतुल्य मार्गदर्शक थे'

 

Track city. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि श्री झा के निधन से उपजे शून्य की भरपाई नहीं की जा सकेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि स्व. झा हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के स्रोत और अभिभावकतुल्य मार्गदर्शक थे। मीडिया क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित प्रतिमान और समय-समय पर विभिन्न विषयों पर लिखे गए लेख व दिए गए संबोधन पाठकों व श्रोताओं की बौद्धिक क्षमता में अभिवृद्धि करते थे और राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ते थे। राजनीतिक क्षेत्र में हम सभी कार्यकताओं के लिए वे टीचिंग इंस्टीट्‌यूट थे। शुक्रवार को एकाएक उनके देवलोक गमन का समाचार मिलना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का केंद्र सिद्ध होगा। अपने शोक संदेश में श्री देव ने परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति व अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Editor in chief | Website |  + posts
Back to top button